The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धार्मिक भजनों में झूमे श्रोता

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। श्रीराजीव लोचन भजन संध्या ग्रुप के कलाकारों ने गुरुवार की रात्रि वार्ड क्रमांक 14 में शानदार भजन संध्या का आगाज किया। श्रीमद्भागवत स्थल की इस मंच पर उन्होंने एक से बढ़कर एक भजनों की लगातार प्रस्तुति दी जिसे सुनकर श्रोता गंज झूम उठे। गायक भूपेंद्र सोनकर, गायिका ऐश्वर्या साहू, द्रोपति साहू ने रामजी की निकली सवारी.., हर हर महादेव, वृंदावन की कुंज गलियों में…, राधे राधे रटो चले आएंगे बिहारी जैसे अनेक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार सोनकर ने किया तथा आर्गन पर तुला राम साहू, नाल राम कुमार देवांगन,पैड ओजस्व दास ने संगत किया। अंत में सभी कलाकारों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *