The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

श्रीराम संगीत कला केंद्र ने किया कथा वाचिका गीता गोस्वामी को सम्मानित

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। कथा वाचिका गीता गोस्वामी को शुक्रवार की शाम श्रीराम संगीत कला केंद्र ने श्रीमद्भागवत महापुराण कथा स्थल पर पहुंचकर व्यासपीठ से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया बताना जरूरी है कि कुमारी गीता गोस्वामी इसी संगीत कला केंद्र की छात्रा रही है। वह कथा वाचन के साथ ही मधुर भजन भी प्रस्तुत करती है जिस से प्रभावित होकर इस संस्था ने उन्हें सम्मानित किया मौके पर कला केंद्र के आचार्य तुला राम साहू, साहित्यकार संतोष कुमार सोनकर मंडल, नगर के प्रतिष्ठित अमृत साहू इत्यादि ने अपने कर कमलों से यह सम्मान प्रदान किया मौके पर कथा वाचिका के मां एवं नगर पंचायत राजिम के सभापति पुष्पा गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार कामेश्वर गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor