The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

​दो मंजिला इमारत में लगी भीषण आग,7 की मौत

Spread the love

एमपी।इंदौर के विजय नगर इलाके में बीती रात एक दो मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। दिल दहला देने वाले इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। ये इमारत स्वर्ण बाग कॉलोनी में स्थित है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ-साथ विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शव वीएमवाय अस्पताल भेजे। बताया जाता है कि इमारत में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगे की संभावना जताई जा रही,जिसके बाद आग धीरे-धीरे भीषण रूप ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों की आग में झुलसने से मौत हुई है वह इस बिल्डिंग में किराए से रहते थे। इनमें से कुछ लोग पढ़ाई करते थे और कुछ लोग नौकरी करते थे। हादसे के बारे में एक अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि है शॉर्ट सर्किट से पहले आग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी और फिर धीरे धीरे पूरे घर में फैल गई। आग के लपटे विकराल रूप ले लिया। जब तक इमारत में रहने वाले कुछ समझ पाते तब तक जिंदा जलने और कुछ की दम घुटने से मौत हो गई।वहीं इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आस पास के लोगों ने आग का पता चलते ही आग बुझाने की तमाम तरह से कोशिशें की। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और विजय नगर थाने को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घर से एक के बाद एक कई शव बाहर निकाले. आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *