The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

विवेकानन्द विद्यापीठ आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 17 मई तक आवेदन किए जाएंगे स्वीकार

Spread the love

धमतरी।छत्तीसगढ़ शासन के अनुदान से प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए राजधानी रायपुर स्थित रामकृष्ठ परमहंस नगर कोटा में संचालित विवेकानंद विद्यापीठ आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा तीसरी, छठवीं, नवमीं एवं ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए आगामी 17 मई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग डॉ. रेशमा खान से मिली जानकारी के मुताबिक आवेदन पत्र का मूल्य पांच रूपए निर्धारित है, जो संस्था में नगद जमा कर प्राप्त किया जा सकता है अथवा संस्था की वेबसाईट से डाउनलोड कर आवेदन भरा जा सकता है। साथ ही आवेदन की फोटोकॉपी अथवा टाइप की गई प्रति भी स्वीकार की जाएगी। इसके अलावा विद्यालय के वॉट्सएप नंबर 88175-18070 में प्रवेश हेतु फॉर्म चाहिए लिखकर भेजने से भी फॉर्म भेज दिया जाएगा। बताया गया है कि आवेदन पत्र के साथ जन्म प्रमाण पत्र, पिछली उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, पालक का आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। साफ तौर पर कहा गया है कि निर्धारित तिथि के बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor