The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नौकरी नहीं होने के कारण युवक ने तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग,बाल बाल बचा युवक

Spread the love

जांजगीर। जांजगीर में 11 नवंबर की रात एक युवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना में उसकी मौत तो नहीं हुई, लेकिन चोट काफी आई है। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवक के खुदकुशी के प्रयास का कारण स्पष्ट नहीं है। उसने बताया कि वह तनाव में था। नौकरी नहीं होने के कारण पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, चांपा में स्टेशन रोड स्थित जेजीएम हॉस्पिटल में 11 नवंबर की रात एक युवक दौड़ता हुआ छत पर पहुंच गया। उसे इस तरह भागते हुए देख लोग भी उसके पीछे दौड़े, लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, युवक ने छत से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान जमीन पर गिरने की जगह वह अस्पताल की पहली मंजिल पर जा गिरा। इसके चलते उसकी मौत तो नहीं हुई, लेकिन शरीर पर कई जगह गंभीर चोटे आई हैं।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की पहचान जांजगीर के सिवनी निवासी जोसेफ के रूप में हुई है। पुलिस उसे बीडीएम अस्पताल लेकर गई, लेकिन हालत देख रेफर कर दिया गया। शुरुआती पूछताछ में युवक ने बताया है कि वह पारिवारिक परेशानी के कारण तनाव में था। इसी के चलते उसने कदम उठाया है। इसमें किसी की गलती नहीं है। जोसेफ पहले जीओ फाइबर में ड्राइवर था, लेकिन फिर नौकरी छोड़ दी। उसके बाद से काम नहीं मिला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor