The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। रतनपुर के करैहापारा में रहने वाला दुर्गेश कश्यप बाइक शो रूम में काम करता है। बेलगहना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर आना-जाना करता था। करीब साल भर पहले उसकी जान-पहचान 23 वर्षीय युवती से हुई। दोनों आपस में बातचीत करने लगे। तब दुर्गेश ने उससे प्यार का इजहार किया। युवती भी उसे चाहने लगी। दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते थे। युवक ने उससे शादी करने का वादा भी किया। युवती उसके भरोसे में आ गई। अब युवक उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती जब शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो वह मुकर गया। युवक के धोखा देने के बाद परेशान होकर युवती बेलगहना चौकी पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *