Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ग्राम कोटमसर एवं सेडवा माता मंडई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

Spread the love

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम कोटमसर एवं सेडवा माता मंडई में शामिल हुए एवं माता बास्ता मुण्डीन माता एवं जलनी माता की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बस्तर की आस्था के केंद्र माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इस हेतु मांग अनूरूप बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद से राशि स्वीकृत की जा रही है आज माता के आशिर्वाद से बस्तर में वामपंथ हिंसा पर काबू पाकर पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है हमारी सरकार बनने के बाद से आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को संरक्षित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है माता के आशिर्वाद से आज बस्तर कोरोनावायरस संक्रमण जैसी महामारी से निजात पाने में सफल हो गया है। पिछले दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मेला मंडई का आयोजन वृहद स्तर पर नहीं हो पाया था पर इस वर्ष यह आयोजन वृहद स्तर पर हो रहा है। माता बास्ता मुण्डीन माता एवं जलनी माता से कामना है की कोरोना यदि अगले वर्ष तक खत्म हो जाएगा तो इस मेले मंडई को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप, कोटमसर सरपंच बुदरू, सेड़वा सरपंच हरिहर, जिला महामंत्री हेमू उपाध्यय, इंटक प्रदेश महासचिव विजय सिंह, दन्तेस्वर राव, मानसिंह, सोनरू ना ग, मनीष बघेल, मोहन कश्यप मनोज, सोनूराम मौर्य, लेखन बघेल, बुदरू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor