The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,तीन की मौत

Spread the love

रायपुर/कोरबा।कोरबा जिले के बांगो थाना अंतर्गत ग्राम बंजारी के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही तीनों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक 8 मई को राम नारायण यादव बाइक में मड़ई बाजार गया था। वहां से सामान खरीदकर वापस घर लौट रहा था इस बीच रास्ते में अमृत लाल रजक व भांजा प्रमोद कुमार धनुहार को लिफ्ट दिया। तीनों बाइक से बंजारी आ रहे थे। मड़ई में स्थित यादव होटल के पास रविवार की शाम करीब 7:30 बजे पीछे तरफ से आ रहे पिकअप क्रमांक सीजी 10 बीएच 4830 के चालक ने तेजी से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया। बाइक में पीछे बैठे प्रमोद कुमार व अमृतलाल रोड में फेंका गए व रामनारायण यादव के उपर से पिकअप चढ़ गया। इस घटना में रामनारायण यादव, अमृत लाल रजक, प्रमोद कुमार धनुहार की मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *