The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गंदे इशारे करते हुए बुरी नीयत से बुलाता था नाबालिग को, मना करने पर किया मारपीट ,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


”सुरेश यादव की रिपोर्ट”
जांजगीर चांपा। बाम्हनीडीह थाना क्षेत्र में लड़की को बुरी नीयत से देखने माना करने पर वाद विवाद कर मारपीट करने वाले युवक को पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बम्हनीडीह थाना क्षेत्रा में रहने वाली पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विगत 4 माह से इसका संतोष सहिस गंदी नियत रखता और घूरते हुए गंदे इशारे करते हुए बुरी नियत से बुलाता था, रविवार की शाम 07:00 बजे घर के पास अकेली थी तब आरोपी के घर के सदस्य पीड़िता से विवाद कर मारपीट करने लगे जिसे पीड़िता की माँ बीच बचाव करने आयी तो उसे भी डण्डे से मारपीट किया। जिससे दोनो को चोंट आई । पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 68/2022 धारा 354क(1)(i),354क(1)(ii),354(घ)(1)(i),323 भादवि., 12 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी संतोष सहिस उम्र 28 वर्ष निवासी डिपरीपारा को सोमवार को न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक सुनीता नाग बंजारे, सउनि. संतोष बंजारे प्र.आर. रोहित नेताम, यशवंत वर्मा, आर. दिनेश महंत , पुनेश्वर आजाद, अमीर सिंह पैकरा एवं म.आर. रूबी आस्मीन का योगदान रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *