The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गुगल, एप्पल व माइक्रोसॉफ्ट में एक साथ हुआ श्रुति का चयन

Spread the love

जगदलपुर। आदिवासी बहुल बस्तर जिला की एक छात्रा की नियुक्ति विश्व के तीन दिग्गज कंपनियों में एक साथ नियुक्ति की गई। विश्व की दिग्गज कम्पनियां जब किसी को अपने यहाँ नियुक्ति देती है तो वह निश्चत ही बहुत भाग्यशाली होता है। बस्तर के सुदुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले की श्रुति नायर बेहद खुशनसीब है। इस होनहार बच्ची का चयन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विश्व की तीन दिग्गज के कंपनी गूगल, एप्पल माइक्रोसॉफ्ट में हुआ वह भी एक साथ। श्रुति को इन तीनों ही कंपनी ने बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने यहां और काम करने का अवसर दिया है। श्रुति नायर ने बताया कि फिलहाल उन्होंने गूगल कंपनी ज्वाइन करने का मन बनाया है। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में भी स्तरीय पढ़ाई हो रही है। उसी का नतीजा है कि मुझे इतनी बड़ी कंपनी में अवसर मिला। उन्होंने कहा कि अपने अनुभव का लाभ वे अपने दंतेवाड़ा जिले को जरूर देंगी। श्रुति के पिता वीडीएसके नायर एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में सहायक महाप्रबंधक उनकी माता जगदलपुर के स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रधान अध्यापिका सबिता नायर हैं।विदित हो कि गूगल जैसी कंपनी में चयन होना इतना आसान नहीं होता है और इस कंपनी में अपने क्षेत्र में योग्यता रखने वालों को ही स्थान मिल पाता है। श्रुति की कार्यकुशलता एवं योग्यता को देखते हुए ही गूगल कंपनी ने ऐसा अवसर प्रदान किया है। श्रुति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को दिया है। फिलहाल वे न्यू जर्सी में हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor