Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कलेक्टर ने चलित चिकित्सा वाहन में कराई ब्लड प्रेशर की जांच

Spread the love

धमतरी। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय सोरिद नगर वार्ड में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत चलित चिकित्सा वाहन में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पी.जी. महाविद्यालय में निरीक्षण के उपरांत रास्ते में उन्हें चलित चिकित्सा वाहन दिखा, जहां पर गाड़ी रूकवाकर मोबाइल युनिट में मौजूद चिकित्सकों से जानकारी ली। कलेक्टर ने इस दौरान अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्सक से प्रतिदिन इलाज कराने मरीजों की औसत संख्या, वाहन में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं तथा औषधियों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने वार्डवासियों से भी चर्चा कर उक्त वाहन के फेरे के बारे में जानकारी ली तथा राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में फीडबैक भी लिया। वार्ड के लोगों ने बताया कि पखवाड़े में एक बार चलित चिकित्सा वाहन आता है, जिसका लाभ अधिकांश मरीज लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उपचार के लिए अलग से अस्पताल का चक्कर काटने से अच्छा है कि उनके वार्डों में ही चिकित्सा सुविधा आसानी से उपलब्ध हो रही है।

“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor