The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मातृ एवं शिशु रोग विभाग हेतु अधोसंरचना निर्माण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Spread the love

”नरेश भीमगज जर्नलिस्ट”

कांकेर। अलबेलापारा कांकेर का शासकीय कन्या महाविद्यालय भवन जिसमें पहले डेडिकेटेड कोविड अस्पताल संचालित था, उक्त भवन से अब मेडिकल कॉलेज कांकेर का मातृ एवं शिशु रोग विभाग संचालित किया जायेगा। इस भवन में सभी मूलभूत सुविधाएं एवं मशीनों की स्थापना की गई  है, जिसका निरीक्षण कलेक्टर चन्दन कुमार के द्वारा आज किया गया। उन्होंने यहॉ बनाये गये पीपीओटी कक्ष, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, आपरेशन रूम, प्री ऑपरेटिव वार्ड, किचन, पोषण पुनर्वास केन्द्र, मातृ कक्ष, डेमो रूम, ट्रू-नाट लैब, शिशु वार्ड, स्टॉफ रूम, प्रसुति एवं स्त्री रोग आईसीयू, शिशुरोग आईसीयू, लेक्चर हॉल, शिशु रोग ओपीडी, मेटरनिटी वार्ड, लेबर रूम इत्यादि सहित अन्य कक्षों का अवलोकन किया एवं जो कार्य शेष रह गये है, उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.एल. मरकाम भी मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor