The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ई—रिक्सा चालक से मारपीट कर दो बदमाशों ने मोबाइल व नगदी लूटा,अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love


रायपुर । ई—रिक्सा चालक के साथ मारपीट कर दो बदमाशों ने मोबाइल व नगदी रुपये लूट लिए। मामले की ​रिपोर्ट देवेन्द्रनगर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक चंगोराभाठा डीडीनगर निवासी बनवारी प्रसाद तिवारी 29 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी 13 मई को अपने ई—रिक्सा में भाठागांव नया बस स्टैण्ड से एक सवारी बैठाकर मोवा जा रहा था तभी दोपहर 1 बजे के करीब पंडरी मेन रोड में युनियन बैक के पास दो अज्ञात लडके लोधीपारा जाने के लिये उसे हाथ दिए और ई—रिक्सा में बैठ गए। कुछ दूर जाने के बाद वे गाड़ी में बैठे सवारी से बेवजह किराया को लेकर बहश करने लगे,उसके बाद वे प्रार्थी से किराये को लेकर गाली—गलौच कर मारपीट कर उसके जेब में रखे 8.50 रुपये एवं मोबाइल छीनकर भाग गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379,356 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर ​मामले को विवेचना में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *