The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट, चार लोगों की मौके पर मौत

Spread the love

लखनऊ। यूपी के शामली जिले के कैराना में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट होने से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस धमाके में एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रजवाहे के पास स्थित फैक्ट्री में शाम करीब पौने पांच बजे विस्फोट हुआ। धमाका इतनी तेज था कि वहां मौजूद बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *