The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

प्रियंका गांधी का बड़ा वादा : यूपी में सरकार बनने पर राज्य की छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का किया वादा

Spread the love

THEPOPATLAL कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 21 अक्टूबर को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनने पर राज्य की छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। प्रियंका ने आज अपने ट्वीट कर कहा, “कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि पार्टी की सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।” प्रियंका ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि उनकी पार्टी राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी दिए जाने की इस घोषणा को पार्टी द्वारा चुनाव में महिलाओं को वाजिब भागीदारी दिए जाने के वादे की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor