The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

उप मुख्यमंत्री अरूण साव लालपुर एवं अमरटापू धाम में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल

Spread the love

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरूण साव 18 दिसम्बर को देर शाम मुंगेली जिले के लालपुर तथा मोतिमपुर-अमरटापू धाम में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बाबा गुरू घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्री साव ने प्रदेशवासियों को गुरू घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके संदेशों को रेखांकित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि सत्य मनुष्य का आभूषण है। बाबा गुरू घासीदास जी ने मनखे-मनखे एक समान, करुणा, प्रेम, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। यह बहुत प्रभावशाली संदेश है। बाबाजी के बताए सत्य के मार्ग पर चलकर सभी को अपना जीवन सफल बनाना है।

श्री साव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार गांवों व शहरों के विकास और सुशासन के लिए कार्य करेगी। ‘‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’’ का नारा पूरे हिन्दुस्तान में गूंजेगा। दोनों कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor