The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नवकार ज्वेलर्स में लाखों की जेवरात चोरी में 2 आरोपी पकड़ाये,पांच की तलाश जारी

Spread the love

रायपुर। रायपुर के नवकार ज्वेलर्स में लाखों की जेवरात चोरी मामले में 2 आरोपी को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लेकिन 5 आरोपी भागने में कामयाब हो गए। झारखंड पुलिस ने उनके कब्जे से 38 किलो चांदी बरामद करना बताया है। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए है। उन दोनों आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि गुढ़ियारी थाना क्षेत्र स्थित नवकार ज्वेलर्स में 2 अक्टूबर की रात ज्वेलर्स की चोरी हुई थी। चोरी की गई ज्वेलरी की कीमत 80 लाख रुपए आंकी गई थी। चोरी की रात पुलिस की गश्त टीम कुछ आरोपी से टकराई, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया। उस दौरान पुलिस को नहीं पता था कि वो चोर हैं। हालांकि एहतियातन पुलिस की टीम ने एक आरोपी की तस्वीर ले ली थी। यह पुलिस के लिए पहली सुराग बनी। पुलिस की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश में जुटी थी, लेकिन आरोपी झारखंड के सिमडेगा जिले में पकड़ाए। जलडेगा पुलिस के मुताबिक 5 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान एक कार में 2 आरोपी पकड़े गए। जबकि 5 आरोपी फरार हो गए। कार के अंदर 38 किलो चांदी बरामद हुआ। जिसकी करीब 20 लाख रुपए है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *