The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कैम्प में नक्सलियों ने 5 राउंड फायरिंग कर जवान को किया घायल,मौके से फरार नक्सली

Spread the love

नारायणपुर। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें एक जवान के घायल होने की जानकारी मिली है। कोहकामेटा इलाके के जंगलों में मुठभेड़ हुई है। घायल जवान को जिला मुख्यालय नारायणपुर लाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। आईटीबीपी का एक जवान के इस फायरिग में घायल होने की जानकारी मिली है। कोहकामेटा इलाके में जवान सड़क सुरक्षा के लिए तैनात थे। घायल जवान का नाम संदीप कुमार बताया जा रहा है। एसपी ने की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कोहकामेटा कैम्प से 100 मीटर की दूरी पर घात लगाए नक्सलियों ने 5 राउंड फायरिंग की, लेकिन जब फोर्स के जवानों ने जवाबी फायरिंग शुरू की, तो नक्सली भाग खड़े हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *