The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दो शातिर गांजा ​तस्कर को पुलिस ने किया ​​गिरफ्तार,25 लाख का गांजा बरामद

Spread the love

कबीरधाम । जिले के चिल्फी में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।पुलिस को मुखबीर ने जानकारी दी कि रायपुर की तरफ से एक महेंद्रा बोलेरो मैक्सी में गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु टीम रवाना कर चलित नाकेबंदी के माध्यम से चेकिंग किया जाने लगा। मुखबीर की सूचना के अनुसार, उस वाहन को रुकवाकर तलाशी ली गई । चालक अश्वनी कुमार दिगल पिता भावाग्रही दिगल उम्र 28 वर्ष साकिन तीलकपड़ाथाना खुजरिपाड़ा जिला कंधामाल व उसके साथी ने अपना नाम जतन दीगर पिता सदानंद दीगर उम्र 36 वर्ष साकिन सालागुड़ा थाना गोच्छापाडा जिला कंधामाल उड़ीसा का होना बताया। गाड़ी की तलाश लेने पता चला कि लोहे की चादर को वेल्डिंग कराकर डाला के नीचे गोपनीय चेम्बर बनाकर ऊपर से चेम्बरनुमा चादर ढंका है। उसे खोलकर चेक करने पर कुल 123 पैकेट गांजा बरामद किया गया। गांजा 128.060 किलोग्राम पाया गया, जिसकी कीमत 25 लाख 61 हजार 200 रुपये आंकी गई है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अक्सर इसी तरह उड़ीसा से जबलपुर होते हुए पूरे मध्यप्रदेश और फिर उसी रास्ते से देश के विभिन्न स्थानों पर गांजे की तस्करी करते हैं।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *