The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गन्ना रस मशीन में दुपट्टा फंसने से युवती हुई घायल,थाने में मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”


रायपुर । गन्ना रस दुकान में अचानक युवती का दुपट्टा चलती मशीन में फंस गया,जिससे वह एक ही झटके से मशीन से जा टकराई। हादसे में युवती घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमित साहु पिता डीगम साहु ग्राम निमोरा निवासी ने माना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी अपनी बहन के साथ 15 मई रविवार को माना बस्ती वर्मा होटल के पास संचालित गन्ना दुकान में गन्ना रस पीने रूका था। गन्ना रस पीने के बाद अचानक मशीन के पास खड़ी प्रार्थी की बहन त्रिवेणी का चुनरी अचानक मशीन में फंस गया। जिससे चुनरी को मशीन में खीचने के कारण त्रिवेणी झटके के साथ मशीन में जा टकराई। हादसे में त्रिवेणी के सिर में चोट लगी और वह वहीं गिर गई तब उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया है। प्रार्थी का आरोप है कि गन्ना रस संचालक चुनरी फंसने के बाद भी मशीन बंद नही किया,जिससें यह हादसा हुआ। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने गन्ना रस संचालक के खिलाफ धारा 283,337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor