The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार,30 ग्राम ब्राउन शुगर व स्कार्पियों जब्त

Spread the love

”संजय चौबे”


सरगुजा/रायपुर।​अंबिकापुर पुलिस ने एक स्कार्पियों सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर 30 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक 16 मई को अंबिकापुर पुलिस ने मुख​बिर की सूचना पर अंबिकापुर खनिज बैरियर शंकर घाट के पास दोपहर 3 बजे के करीब स्कार्पियों सवार व्यक्ति को रोककर पुछताछ करने पर अपना लक्की सरदार ऊर्फ सरबजीत सिंह पिता स्व. मोहन सिंह 31 वर्ष केदारपुर सरदार मुहल्ला अम्बिकापुर बताया। तलाशी लेने पर उसके जेब में रखा 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने पर पुलिस ने आरो​पी को गिरफ्तार कर ब्राउन शुगर व स्कार्पियों जब्त कर ली है। ब्राउन शुगर के बारे में पुछताछ करने पर आरोपी ने गढ़वा झारखण्ड निवासी गौरी चाचा का नाम बताया है। जिसकी पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21 B, 29 NDPS एक्ट के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor