The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गोडाउन का ताला तोड़कर लाखों का किराना सामान पार,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । राजधानी के सेजबहार थाना क्षेत्र में गोडाउन का ताला तोड़कर 1 लाख 81450 रुपये का किराना सामान चोरी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक न्यू राजेन्द्रनगर रायपुर निवासी रामुक लीशुस 37 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 30 सितंबर की रात्रि से 1 अक्टुबर के मध्य प्रार्थी की शुभ​ विहार बोरिया कला मुजगहन स्थित गोडाउन का किसी ने ताला तोड़कर 28 किलों जीरा तथा अन्य किराना सामान चोरी कर लिया है। चोरी गए सामान की अनुमातिन कीमत 1 लाख 81हजार 450 रुपये बतायी जा रही है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor