The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर,बाइक सवार महिला की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के संबलपुरी में तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार महिला की इलाज के दौरान सिम्स में मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेलसरा में रहने वाले राजकुमार बर्मन किसान हैं। सोमवार को किसी काम से तखतपुर क्षेत्र के बहतराई गई थीं। शाम छह बजे वे अपने बेटे मकरध्वज के साथ बाइक में वापस अपने घर लौट रहीं थी। बाइक सवार मां बेटे संबलपुरी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। इधर अस्पताल में उपचार के दौरान घायल महिला की मंगलवार शाम अस्पताल में मौत हो गई। इसकी सूचना पर सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, घायल बेटे का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor