The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

संपत्ति वि​वाद के कारण भाई ने सुपारी देकर करवाया हत्या,तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। उरला के मेटल पार्क इलाके से पुलिस को नाले में एक लाश मिली थी, जिसकी जांच पड़ताल करने पर पता चला की भाई ने ही भाई की हत्या करवाई है, उरला इलाके में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इलाके में कल मेटल रोड में विजय जायसवाल का शव मिला था। मामले में पुलिस ने विजय जायसवाल के भाई गोपाल जायसवाल को गिरफ्तार किया है। गोपाल जायसवाल ने पुलिस को बताया कि उसने संपत्ति विवाद में हत्या की थी। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए 2 लोगों को सुपारी दी गई थी। मामले में पुलिस ने बुधराम बंजारे और ननका कुर्रे को भी गिरफ्तार किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor