The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

केनरा बैंक में लाखों रुपये की उठाईगिरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

रायपुर। पुलिस ने कैनरा बैंक में लाखों रूपये की उठाईगिरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी की मुलाकात एक माह पूर्व हेमंत तिवारी से मरीन ड्राईव में हुआ था इसी दौरान प्रभात नायक ने अपने काम के संबंध में हेमंत तिवारी को संपूर्ण जानकारी दिया तथा दोनो ने मिलकर रकम चोरी करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार प्रभात नायक बैंक में रकम जमा करने जाता था इसकी जानकारी वह हेमंत तिवारी को देता था जिसके बाद हेमंत तिवारी तुरंत बैंक के अंदर आ जाता था ऐसा वे दोनो विगत 4-5 दिनो से लगातार कर रहे थे किन्तु बैंक में अत्यधिक भीड़ होने के कारण घटना को अंजाम नहीं दे पा रहे थे इसी दौरान मौका पाकर आरोपियों ने दिनांक घटना को अपने योजना के मुताबिक चोरी की उक्त घटना को कारित करने में सफल हो गये। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी 3,49,500/- रू., चोरी के पैसो से मर्णपुरम गोल्ड से आरोपी हेमंत तिवारी द्वारा गिरवी रखे सोने के जेवरात को छुड़ाये गये सोने के जेवरात कीमती लगभग 50,000/-रू. एवं घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन जुमला कीमती लगभम 5,05,500/- रू. जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी – 01 प्रभात नायक पिता सोखी लाल नायक 23 वर्ष निवासी विजय नगर गली नंबर 05 अवंति विहार थाना तेलीबांधा रायपुर। 02 हेमंत तिवारी पिता उदय शंकर तिवारी 42 वर्ष निवासी मकान नंबर 14/6 हाॅउसिंग बोर्ड पिरदा थाना विधानसभा रायपुर।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor