The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नमकीन खरीदने पहुंची म​हिला ने गल्ले से उड़ाए 27 हजार,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । राजधानी के गोलबाजार में एक नमकीन के दुकान में खरीदारी करने आई महिला ने 27 हजार रुपये गल्ले से पार कर दिया। मामले की ​शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ अपराध कामय कर मामला दर्ज कर​ ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक देवेन्द्रनगर निवासी विपुल शाह ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी का जवाहर चौक के पास श्री कृष्णा नमकीन के नाम से दुकान है,13 सितंबर को दोपहर करीबन 1.30 बजे एक महिला दुकान में आयी और बारी बारी से सामान निकालने के लिए बोली, तब वह पीछे मुडकर सामान निकालने लगा,उसी दौरान उक्त महिला सब्जी लेकर आ रही हूं सामान निकालकर व बिल बनाकर रखना कहकर दुकान से चली गयी। थोडी देरे बाद जब उसकी पत्नी सुनिता शाह दुकान में खाना लेकर आयी, तब वह बैंक का किस्त पटाने के दुकान के गल्ला को खोला तो पर्स में रखे रकम 27000 रुपये पर्स सहित नही था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor