The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत,चालक के खिलाफ मर्ग कायम

Spread the love

”संजय चौबे”

बालोद। जिले के राजहरा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया,जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक जब्त कर ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबि​क ग्राम नर्राटोला राजहारा निवासी दिनदयाल तारम 17 वर्ष ने राजहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 8 जुलाई की शाम 5 बजे के करीब प्रार्थी को फोन से सूचना मिली की उसके पिता का शहीद वीर नारायण चौक के पास राजहरा में एक्सीडेंट हो गया है। घटना की सूचना पर प्रार्थी मौके पर जाकर देखा तो वहा पर ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीएम 5545 खड़ी थी। जिसे पुलिस वाले अपने कब्जे में लेकर थाने ले गए। तथा ट्रक चालक फरार हो गया था।घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उसे बताया कि उसके पिता बाइक से घर जा रहे थे तभी ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। हादसे में उसके पिता खोरबाहरा राम तारम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *