The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhEducation

भाजपा सदर मंडल ने किया मेघावी छात्रा हंसिनी का सम्मान

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल ने आज मेधावी छात्रा कु. हंसिनी निहाल का सम्मान कर अभिनंदन किया। हंसिनी निहाल ने कक्षा 12वीं में 96% अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
कु. हंसिनी निहाल, जे आर दानी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा रही हैं। उनके पिता विष्णु निहाल ऑटो चालक हैं एवं माता सपना निहाल गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद हंसिनी ने कठिन परिश्रम एवं लगन से उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।
भाजपा सदर बाजार मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेहरू नगर निवासी हंसिनी निहाल का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मेहनत और संकल्प के बल पर हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हंसिनी की सफलता समाज के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देगी।
कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *