The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कृषि उपज मंडी परिसर में मिला महिला का शव , हत्या की आशंका‌

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। कृषि उपज मंडी परिसर में एक अज्ञात महिला का शव मिला है, जिससे महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस पर जांच कार्रवाई शुरू की है। राजनांदगांव शहर के कृषि उपज मंडी के समीप स्थित हमाल , रेजा विश्राम भवन परिसर क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। यहां काम करने वाले मजदूरों ने महिला का शव देखा जिससे सनसनी फैल गई और लोग सकते में आ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर अपनी जांच कार्रवाई शुरू की है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव राय ने कहा कि महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का स्पष्ट कारण पता चलेगा।

बाईट 1- गौरव राय(IPS) नगर पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव ।राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृषि उपज मंडी परिसर के समीप मिले महिला के शव को देखकर ही यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। महिला के गले में साड़ी का पल्लू कसा हुआ नजर आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई होगी। वहीं महिला के शरीर पर चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे हैं जिससे यह भी माना जा सकता है कि महिला अपने किसी चित परिचित के साथ घटनास्थल तक पहुंची होगी। पुलिस के लिए सबसे पहले महिला की पहचान आवश्यक है और इसके बाद ही पुलिस की जांच कार्रवाई आगे बढ़ेगी। बहराल मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले में मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई शुरू की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *