The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पुनः स्थापित, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर में वीआईपी चौक पर रविवार को उखाड़ी गई छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को सोमवार को दोबारा स्थापित कर दिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था। जानकारी के अनुसार, यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहां अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया था। स्थानीय लोगों और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्यों ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा था कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब प्रतिमा के पुनः स्थापित होने के बाद स्थानीय लोगों में संतोष और राहत का माहौल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *