The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधायक देवती महेंद्र कर्मा ने पोटाकेबिन कारली का किया उद्घाटन

Spread the love

दंतेवाड़ा। विधायक देवती महेंद्र कर्मा द्वारा ग्राम चितालुर में पोटाकेबिन कारली का उद्घाटन किया गया। उन्होंने अपने उध्बोधन में बच्चों को बेहतर तरीके से अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया। अधीक्षक एवं शिक्षकों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। ग्राम चितालुर सरपंच सोमडु भास्कर द्वारा पोटाकेबिन कारली को चितालुर में संचालित करने हेतु सहयोग एवं सहमति दी गयी। सभी जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने आश्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु अपने-अपने विचार व्यक्त किये। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा द्वारा ग्रामवासियों को आश्रम संचालन हेतु सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक एस.एल.सोरी, दन्तेवाड़ा अधीक्षिका सुमित्रा सोरी, चितालुर ग्राम के उपसरपंच विमला कर्मा, पंच, अधीक्षक पोटाकेबिन कारली, चितालुर के शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *