The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कवर्धा में फिर बढ़ा तनाव, लोगों ने वाहनों में किया जमकर तोड़फोड़

Spread the love

कवर्धा। आदर्श नगर गायत्री मंदिर के पीछे लोगों ने वाहनों में जमकर तोड़फोड़ किया। सूचना मिलते ही पुलिस फ़ोर्स पहुंची है। फ़िलहाल इलाके में तनाव का माहौल है। बता दें कि खंभे पर झंडा लगाने के नाम पर उपजा विवाद कवर्धा शहर में अशांति का कारण बन गया। जिला प्रशासन ने समाज प्रमुखों से आग्रह करते हुए इस घटना को लेकर इंटरनेट मीडिया व अन्य नेटवर्क द्वारा फलाई जा रही किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने इस तरह की घटना भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सभी समाज प्रमुखों को सजग और सतर्क रहने के लिए कहा। बैठक में बताया गया कि साइबर क्राइम टीम द्वारा इंटरनेट मीडिया पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *