Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में खौफनाक वारदात की घटना सामने आई है। यहां तीन लोगों की हत्या कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हत्या का ये मामला ग्राम लैंगा से सामने आया है। जिसमें मां, बेटे और ससुर की गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद उदयपुर थाना का पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना स्थल पर थाना प्रभारी धीरेन्द्रनाथ दुबे समेत बड़ी संख्या में स्टॉफ मौजूद है और घटना स्थल पर लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतकों में 11 वर्षीय बच्चा, 29 वर्षीय महिला, और करीब 55 साल का बुजूर्ग है। हत्यारोपी कौन है,इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor