The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गैस एजेंसी के मैनेजर से 1 लाख 82 हजार की लूट,तीन अज्ञात बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम

Spread the love

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में ऐश्वर्या विंडमिल इलाके में गैस एजेंसी मैनेजर सुरेंद्र पाल सिंह के साथ अज्ञात लोगो ने लाखों रू लूट कर फरार ​हो गए। घटना सुबह तकरीबन 10:30 बजे की है। सुरेंद्र अपने मालिक के घर से एक लाख 82 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे। इस बीच रास्‍ते में बाइक सवार 3 अज्ञात लुटेरों ने पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपि एक बाइक पर थे। पहले विधानसभा जाने का रास्ता पूछा इसके बाद बैग छीनने की कोशिश की, जब विरोध किया तो धक्का दिया और बैग को छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर आरोपियों की जांच शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *