The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर।तेज रफ्तार ट्रक के ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र के मैग्नेटो माल के पास हुआ। एक्सीडेंट करने के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। हादसे में बाइक सवार मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलशन कुमार सामल पुत्र किशोर चंद्र सामल (26) निवासी भाटागांव के रुप में की गई है। तेलीबांधा थाना पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर घटना स्थल के आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरे से ट्रक के नंबर की तलाश की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor