The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अज्ञात आरोपी ने स्कूल में ही किया शिक्षक की हत्या,मामले की जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के स्कूल से हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में ही एक शिक्षक का शव मिला है। शिक्षक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।मामला टिकनपाल स्कूल का है, जहां के स्कूल के शिक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि शिक्षक का शव स्कूल में ही मिला है। फिलहाल अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि शिक्षक की हत्या किसने और क्यों की है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *