The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

आज मुंबई का मुकाबला दिल्ली से,​हर ​हल में जितना होगा रोहित को मुकाबला,हारी तो प्ले-ऑफ में पहुंचना मुश्किल

Spread the love

THEPOPATLAL मुंबई इंडियंस IPL-2021 फेज-2 में शनिवार को पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने उतरेगी। पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम पर मुकाबला जीतने का दबाव बहुत ज्यादा होगा। अगर उसे हार मिलती है तो प्ले-ऑफ में पहुंचने की उसकी राह काफी मुश्किल हो जाएगी। पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद मुंबई के 11 मैचों से 10 अंक हैं। अगर वह लगातार तीनों मैच जीत जाती है तो आसानी से प्ले-ऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन एक भी हार मिलने के बाद उसे नेट रन रेट और अन्य टीमों के मैचों के नतीजों के ऊपर निर्भर रहना होगा।दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी बेहतर स्थिति में है। उसके 11 मैचों से 16 अंक हैं। वह यहां से कोई मैच नहीं जीतती है तो भी प्लेऑफ में उसकी एंट्री लगभग तय है। एक और जीत से टीम का टॉप-2 फिनिश करने का दावा काफी मजबूत हो जाएगा। लीग मैचों के बाद टॉप-2 में रहने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए दो मौके मिलते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *