Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तेज रफ्तार कार की ठोकर से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत

Spread the love

जांजगीर । तेज रफ्तार कार ने आम तोड़ने जा रहे बच्चों को रौंद दिया। हादसे में दो मासूमों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि ठोकर लगते ही दोनों बच्चे हवा में करीब 10 फीट दूर जा गिरे। घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। घटनास्थल से करीब 6 किमी दूर जाकर चालक और अंदर बैठे लोग कार छोड़कर भाग निकले। आज सुबह चांपा क्षेत्र के ग्राम महुदा में सबरिया डेरा निवासी मनोज गोंड़ (10) और राजू गोंड़ (9) गोंड आज शुक्रवार सुबह जांजगीर-कोरबा रोड पर आम तोड़ने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान चांपा से कोरबा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उच्चभट्टी गांव के पास दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। दोनों बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor