The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

साईं मंदिर के पास अंधेरा, लाइट लगाने की मांग

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित साईं मंदिर के पास हमेशा अंधेरा कायम रहता है जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को बड़ी परेशानी होती है। अंधेरा होने के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। यहां पर मोड़ है उसके बाद अंधेरा तथा तीसरी मुख्य विषय प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए साईं मंदिर उपस्थित होते हैं इसलिए भीड़ बनी रहती है। गुरुवार को सबसे ज्यादा भीड़ मंदिरों में देखी जाती है। शाम को पूजन आरती तथा अधिकतर भोग भंडारे का कार्यक्रम आयोजित रहता है। अभी तक न ही नगर पंचायत प्रशासन ने ध्यान दिया है न बिजली विभाग और मंदिर समिति ने लाइट लगाए हैं जिसके कारण दर्शनार्थी एवं राहगीरों को अंधेरे में चलना पड़ता है नतीजा कई बार उन्हें दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण 24 घंटे आवागमन का दबाव बना रहता है। मंदिर से 100 गज की दूरी पर चौबेबांधा तिराहा है। हमेशा भीड़ भाड़ बनी रहती है। सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर लगा हुआ है इसमें ऊपर हाईटेंशन तार तथा नीचे बिजली सप्लाई के लिए तार खींचा गया है। दर्शनार्थियों कथा राहगीरों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए शीघ्र यहां एक हाई वोल्टेज लाइट लगाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor