The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

भागवत कथा सुनने गई महिला के घर से लाखों के गहने चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर/रायपुर । भागवत कथा सुनने गई महिला के आलमारी में रखा सोने का गहना करीब 10 तोला किसी ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुष्पांजली नगर करबला रोड बिलासपुर निवासी ज्योति देवांगन 36 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थिया परिवार सहित 27 मई को दोपहर 2.30 प्रथम तल में भागवत कथा सुनने गई थी। आलमारी में ताला लगाकर आलमारी के दूसरे भाग में साड़ी के नीचे चाबी रख दी थी। रात में 10.30 बजे वापस आई तब पहने हुए गहने को रखने आलमारी खोला तब उसमें रखा 2 सोने का हार,3 झुमका,मांग टीका करीब 10 तोला सोने के गहने अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये नही थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने आलमारी खोलकर गहने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *