The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पक्का मकान बनाने हाईवा से मंगाया रेत,रेत से निकला कंकाल गांव में फैली सनसनी

Spread the love

राजनांदगांव। छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा नवापारा निवासी सूरज कुमार अपना पक्का मकान बनाने एक हाईवा रेत रायपुर जिले से मंगाया था। 01 दिसंबर की दोपहर तकरीबन 3 बजे हाईवा ग्रामीण के घर के बाहर रेत डंप कर दिया था। रेत डंप करने से गली का रास्ता जाम हो गया था। 02 दिसंबर की सुबह करीब 6 बजे घर के सदस्य गली में बिखरे रेत को हटा रहे थे। तभी उनको डंप रेत में कपड़े में लिपटा कुछ सामान मिला। रेत को हटाने पर उसमें से कंकाल निकला। जिसे देख कर सभी स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना छुईखदान थाना में दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश कर रही है। माना जा रहा है कि यह कंकाल नदी किनारे दफन किए किसी शव का होगा। जो रेत के साथ यहां आ गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *