The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर 16 और नये धान खरीदी केंद्र शुरू करने की अनुमति,यहां देखें पूरी लिस्ट

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर 16 और नये धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के चांदीपुर तथा उदनपुर, बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के कुमही (खर्रा), दुर्ग जिले के नवागढ़ विकासखंड के जंगलपुर तथा मदराली, कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के रानीडोंगरी, भानुप्रतापुर विकासखंड के बारवी, बलरामपुर-रामानुजगंज के रामचंद्रपुर विकासखंड के बगर्रा, बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के खुंटेरी (मट) तथा रुदा, राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के जोरातराई (म), बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के सालेमेटा, नारायणपुर जिले के नारायणपुर विकासखंड के चांदागांव, कोरिया जिले के खडगंवा विकासखंड के रतनपुर, कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के कोपरा और महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के तरेकेला में धान खरीदी केंद्र शुरू करने की अनुमति दे दी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor