The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाये गए करंट की चपेट में आने से हुई शिकारी की मौत,जांच के बाद तीन गिरफ्तार

Spread the love

जांजगीर-चांपा। जंगली जानवरों का शिकार करने गए एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आ गया,जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना नगरदा थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरा का है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बहेरा का ग्रामीण रामजी कवंर अपने पांच साथियों के साथ कोरबा क्षेत्र के कालाभाठा पहाड़ गांव के जंगल में रात को जंगली सुअर का शिकार करने गया था। यहां रास्ते में पड़ने वाले खेत में पहले से ही कुछ लोगों ने जंगली जानवर का शिकार करने 11 केवी बिजली का तार फैला रखा था, जिसकी चपेट में आकर रामजी कंवर की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं पुलिस कार्रवाई के डर से मृतक के साथी उसे वहीं छोड़ कर घर आ गए। रामजी के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने 27 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। रामजी के साथियों से पूछताछ करने पर उन्होंने सारी सच्चाई पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने खेत में विद्युत के तार फैलाने वाले आरोपियों की खोज शुरू की और संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। इतना ही नहीं बिजली के तार की चपेट में आए रामजी के लाश को पास के नहर में फेंक दिया था।मामले में पु​लिस ने तीनों आरोपी लीलाधर सिंह, दिलीप सिंह और मनोज कुमार के खिलाफ जुर्म दर्ज कर न्याययिक रिमांड पर भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *