The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

फिर बढ़ रहे है महाराष्ट्र में कोरोना के केस

Spread the love

मुंबई । महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। राज्य में कोरोना के केस दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को राज्य में कोरोना के 550 केस मिले, जोकि तीन महीनों में सर्वाधिक दैनिक संख्या थी। यही नहीं लगातार चौथे दिन राज्य में कोरोना के 500 से अधिक केस सामने आए हैं।
इससे पहले राज्य में एक मार्च को कोरोना के सर्वाधिक (675) मामले सामने आए थे। वहीं मुंबई में 108 दिनों के बाद यह कोरोना के मामलों की सर्वाधिक दैनिक संख्या है। इसी के साथ मुंबई में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 2 हजार से ज्यादा जबकि महाराष्ट्र में एक्टिव केस 2 हजार 997 हो गए हैं। यदि कोरोना मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या पर बात करें तो यह लगातार छठे दिन दोहरे अंक में दर्ज हुई। रविवार को 17 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेवेनहिल्स अस्पताल की डिप्टी डीन डॉ। स्मिता चव्हाण ने कहा कि 25 मरीज कोरोना वॉर्ड में हैं जबकि 10 मरीज आईसीयू में हैं. हालांकि मरीजों की यह संख्या जनवरी और फरवरी में अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों की संख्या से काफी कम है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor