The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

केशव तिवारी को मॉस कम्युनिकेशन अंग्रेजी माध्यम में मिली उपाधि

Spread the love


जगदलपुर। बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र कुमार तिवारी के सुपुत्र केशव तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में अंग्रेजी विषय पर मॉस कम्यूनिकेशन में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राजधानी रायपुर में आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में उपाधि दी गई। मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यपाल महामहिम अनुसुइया उइके के करकमलों से केशव तिवारी को यह उपाधि प्राप्त हुई। महामहिम राज्यपाल के पीछे डिग्री थामे केशव तिवारी परिलक्षित हो रहे हैं। श्री तिवारी नगर के निर्मल विधालय में अंग्रेजी विषय पर पढ़ाई किया है और वह पत्रकारिता के क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम से कार्य कर रहें हैं जोकि बस्तर क्षेत्र के लिए उपलब्धि है। श्री तिवारी ने पिता राजेंद्र तिवारी भी बस्तर क्षेत्र में पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर हैं जिन्होंने की महत्त्वपूर्ण समाचार समूहों में कार्य किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *