The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पिता के मृत्योपरांत पुत्र को 48 घण्टे के अंदर दिया गया अनुकम्पा नियुक्ति

Spread the love

जगदलपुर। में उपवनक्षेत्रपाल के पर पदस्थ उदय सिंह कुमरे की अकास्मिक निधन के 48 घंटे के बाद ही उनके पुत्र आयुष कुमरे को अनुकंपा नियुक्ति के तहत वनरक्षक के स्थान पर नियुक्त कर दिया गया। वन विभाग के इस त्वरित फैसले से कुमरे परिवार ने राहत की सांस ली और कागेर राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक गणवीर धम्मशील और विभाग एवं सरकार के प्रति आभार जताया है।29 मई को उदय सिंह कुमरे की अचानक मौत की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने राष्ट्रीय उद्यान में अन्य कोई परिक्षेत्र अधिकारी पदस्थ नहीं होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था की, जिसमें खोरबहरा राम कश्यप, उपवनक्षेत्रपाल को प्रभारी पार्क परिक्षेत्र अधिकारी कोटमसर और कोलेंग का प्रभार दिया गया था। 31 मई को भारतीय वन सेवा निदेशक गणवीर धम्मशील द्वारा उदय सिंह कुमरे के पुत्र आयुष कुमरे की अनुकंपा नियुक्ति के लिए सूचना जारी कर दी। तमाम नियम व शर्तों के अंतर्गत आयुष कुमरे की नियुक्ति प्रदान करके पूरे प्रदेश मे इतने कम समय मे अनुकंपा नियुक्ति दे देने की मिशाल कायम कर दी। परिवार के पालनहार की आकस्मिक मृत्यु से शोक के साथ भविष्य की चिंता मे डूबे कुमरे परिवार के लिए यह तुरंत मिलने वाली अनुकंपा नियुक्ति ने परिवार के गुजर बसर को लेकर उत्पन्न चिंता से मुक्ति दिलाते परिवार प्रमुख के मृत्यु के शोक से उबरने में मददगार साबित हो गया। ज्ञात हो कि अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया लगभग एक लंबी प्रक्रिया है, जिसके लिए कई बार मृतक के परिवार वालों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन वन प्रशासन के इस निर्णय ने मिसाल कायम कर दी, जिसके बाद से ही सरकारी दफ्तरों के साथ ही आम लोगों के बीच इसकी चर्चा हो रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor