The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दुनिया भर में देश का मान-सम्मान बढ़ा:डॉ.रमन सिंह

Spread the love

रायपुर।केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने भाजपा कार्यालय के एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस व राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला उन्होंने कहा, राहुल गांधी को यह कन्फ्यूजन है कि भारत राष्ट्र है कि नहीं। ऐसे लोग राष्ट्रवाद पर क्या बात करेंगे। जिन राज्यों में कभी कांग्रेस थी अब वहां उसके गिनती के विधायक भी नहीं बचे हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में कांग्रेस नहीं बची। उत्तर प्रदेश में दो लोग चुनाव जीते हैं। उत्तर प्रदेश में पांचवें, बिहार में तीसरे-चौथे स्थान पर है। बड़े राज्यों में चौथे-पांचवें स्थान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कई राज्यों में तो कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष बनाने की स्थिति में नहीं है।
डॉ. रमन सिंह ने कहा,अधिकतर राज्यों में भाजपा की चुनावी प्रतिद्वंद्विता अब कांग्रेस से नहीं है। वहां अलग-अलग दल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में योग्य व्यक्ति नहीं होने से बाहर के लोगों को बुलाया जा रहा है। डॉ.रमन सिंह ने कहा, केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्वभर में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। विश्व शक्ति के रूप में उभर कर आया है। देश में गरीबी कम हुई है। शिक्षण संस्थान बढ़े हैं। व्यापार बढ़ा है। भ्रष्टाचार कम हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor