The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पुलिस स्टेशन में रखी बाइक में लगी भीषण आग,50 से ज्यादा मोटरसाइकिल जलकर हुई राख

Spread the love

बिलासपुर/रायपुर।बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने में रखी 50 से ज्यादा दो -पहिया वाहन आग लगने से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। करीब आग बुझाने के लिए एक घंटे से ज्यादा देर तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर थाने में जब्त कर रखी गई गाड़ियों में अचानक आग लग गई सभी गाड़िया अलग-अलग मामलों में जब्त की गई थी। आग लगने से करीब 50 से ज्यादा मोटरसाइकिल जल गई। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर पहले एक बाइक में आग लगी इसके बाद आग भड़कने लगी और धीरे-धीरे पास में रखे सभी मोटरसाइकिल जलने लगीं।
इस दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मी बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन आग तब तक विकराल रुप ले चुका था। आग पर काबु पाने दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद करीब एक घंंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।
पुलिस का कहना है कि अभी इस बारे में पता नहीं चल सका है कि आखिर आग कैसे लगी। मामले में जांच की जा रही है। आशंका है कि यहां किसी ने जानबूझकर आग लगाई थी। ये गाड़ियां अलग मामलों में जब्त कर थाने में खड़ी कराई हैं। इन्हें कोर्ट के आदेश और पूरी कानूनी प्रकिया पूरा करने के बाद ही छोड़ा जाता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor