The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बीरगांव में अगर कोई शराब लेकर आया तो वह जिंदा नहीं लौटेगा – अजय चंद्राकर

Spread the love

रायपुर। भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने एक बड़ा बयान दिया है। की चुनावों में अक्सर लोगों को शराब बांटने की बातें सामने आती हैं, अजय चंद्राकर ने कहा है कि बीरगांव में अगर कोई शराब लेकर आया तो वह जिंदा नहीं लौटेगा।चंद्राकर ने सिर पर हाथ फेरते हुए ये बयान आधिकारिक रूप से दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां कांग्रेस ने बंधुआ मजदूरों को टिकट दे रखा है।
चंद्राकर ने कहा कि यहां कांग्रेस तो चुनावी मैदान में है ही नहीं। ग्रामीण विधायक सतनारायण शर्मा की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां बस सत्यनारायण की कथा हो रही है और उनका ही परिवार यहां चुनावी मैदान में है। हमारा मुकाबला तो जनता कांग्रेस से है। बीरगांव चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेताओं के नजर न आने को लेकर अजय चंद्राकर ने कहा कि जब पैसा मिलेगा तो नेता नजर आएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *