The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,बाइक समेत 50 हजार का गांजा जब्त

Spread the love

रायगढ़। ओड़िसा से गांजा के अवैध परिवहन को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा बार्डर पर अपने मुखबिर सक्रिय कर चेकपोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को तगड़ी की गई है जिससे बाइक पर ओडिसा से गांजा लेकर आ रहा तस्कर कंचनपुर बेरियर के पास पकड़ा गया । जानकारी के मुताबिक 08 दिसंबर की दोपहर करीब 3बजे बिना नंबर एच.एफ. डिलक्स मोटर सायकल के पीछे में सेव कार्टून को बांध कर एक व्यक्ति आता दिखा जिसे सुरक्षापूर्वक रोककर स्टाफ द्वारा पुछताछ करने पर अपना नाम राजेंद्र मालाकार पिता चोकलाल 21 वर्ष साकिन बुलाकी थाना पुसौर हाल मुकाम धनगांव थाना पुसौर जिला रायगढ का होना बताया । राजेन्द्र मालाकार द्वारा मोटर सायकल के पीछे कार्टून में मादक पदार्थ गांजा होना एवं बिक्री हेतु उडिसा तरफ से लाना बताया, जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर काटून अंदर 10 पैकेट गांजा प्रत्येक पैकेट में 01 किलो ग्राम कुल वजन 10 किलो कीमती 50,000 रूपये पाया गया । आरोपी राजेन्द्र मालाकार द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करीब पाये जाने पर 10किलो गांजा व परिवहन में प्रयुक्त HF delux सोल्ड मोटर सायकल कीमती 30,000 रूपये की जप्ती कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor